Monday , February 9 2026 4:31 PM
Home / Sports / बीसीसीआई में निकली है जॉब, 1 करोड़ है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

बीसीसीआई में निकली है जॉब, 1 करोड़ है सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?


भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के लिए औपचारिक तौर पर आवेदन मंगाए हैं। बीसीसीआई ने गोपनीय जानकारी का खुलासा करने के कारण राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष के पद से चेतन शर्मा को इस्तीफा देने के लिए कहने के ठीक चार माह बाद यह फैसला लिया है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तारीख 30 जून है और उम्मीद है कि चयन समिति का नया सदस्य उस पैनल का हिस्सा होगा जो आयरलैंड सीरीज के लिए टीम चुनेगी।
इससे पहले उसके देवधर ट्रॉफी अंतर क्षेत्रीय प्रतियोगिता के मुकाबले देखने की संभावना है। पद के लिए पात्रता का मापदंड पूर्व की तरह ही है। आवेदकर्ता का सात टेस्ट या 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय या कम से कम 30 प्रथम श्रेणी मैच खेलना अनिवार्य है जबकि उसे सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लिए कम से कम पांच साल हो गए हों। चेतन की मौजूदगी वाली चयन समिति को टी20 विश्व कप में लचर प्रदर्शन के बाद बर्खास्त कर दिया गया था लेकिन पिछले साल दिसंबर में जब नई समिति बनी तो उन्होंने पुन: आवेदन किया और उन्हें दोबारा चुना गया।