
अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स ने ट्रोलर्स को करार जवाब दिया है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में शिरकत लेने के दौरान उनके एक प्रशंसक ने उनकी डीस्क्वायर्ड2 पोशाक की तस्वीर और दिवंगत जॉन क्राफॉर्ड की तस्वीरों में समानता की ओर ध्यान दिलाते हुए फोलोअर्स से पूछा कि ‘किसने बेहतर तरीके से यह पोशाक कैरी की है’?
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं रहीं लेकिन एक यूजर ने जूलिया (50) के नेलपेंट को ‘काला भद्दा’ बताया।
इस पर जूलिया ने जवाब देकर यूजर से नेलपेंट के रंग को गलत बताते हुए उसे सही करने को कहा।
जूलिया ने लिखा, ‘‘यह वास्तव में ग्रेनेट क्रिस्टल के साथ नेवी कलर का है। अगर आप चाहें तो अपने काले भद्दा वाले कमेंट को दुरुस्त कर सकते हैं क्योंकि यह वह नहीं है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website