
हॉलीवुड पॉप स्टार जस्टिन बीबर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जस्टिन फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में जस्टिन ने पत्नी हैली बीबर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में बीबर डार्क ग्रीन प्रिंटेड शर्ट एंड क्रीम शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। इसके साथ बीबर ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। कैप से बीबर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं हैली स्काईब्लू प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही है।
मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से हैली ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में हैली हॉट लग रही है। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें जस्टिन साल 2016 से 21 साल की हेली को डेट कर रहे थे। लेकिन 7 जुलाई को जस्टिन और हैली ने सगाई कर इस रिश्ते पर मौहर लगा दी।
24 साल की उम्र में कनेडियन सिंगिंग सेंसेशन का खिताब जीतने वाले जस्टिन ने हैली संग शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website