
हॉलीवुड के फेमस सिंगर जस्टिन बीबर के घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है? उनकी वाइफ हैली बीबर प्रेग्नेंट हैं! ऐसी खबरों की इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जिसमें हैली का बेबी बंप साफ दिखाई दे रही है। सिर्फ यही नहीं, एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें जस्टिन और हैली प्रेग्नेंसी की बात करते नजर आ रहे हैं।
अटकलें लगाई जा रही थीं कि Justin Bieber और हैली अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। उनका एक वीडियो और एक फोटो इंटरनेट कपर वायरल हो रहा है, जिसमें पुष्टि हो रही है कि हैली प्रेग्नेंट हैं।
हैली बीबर ने सिंगर सेलेना गोमेज को बताया कि उनके फैंस उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और बहुत नफरत भरे कॉमेंट कर रहे हैं। ये जानने के बाद सेलेना ने सोशल मीडिया पर हैली के सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
फोटो के अलावा जस्टिन और हैली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर प्रेग्नेंसी के बारे में बात कर रहे हैं। इस वीडियो को एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। हालांकि, ऑडियो को एक गाने के साथ ओवरलैप किया गया है।
Home / Entertainment / पापा बनने वाले हैं जस्टिन बीबर? वाइफ हैली बीबर की फोटो वायरल, साफ दिखा बेबी बंप!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website