
जस्टिन बीबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो स्टेज पर SZA के साथ गाते दिख रहे हैं, लेकिन यूजर्स को उनकी हरकतें कुछ अजीब लगीं। वो गाने में कहीं खो गए और SZA को चूमने लगे। इस दौरान उनकी वाइफ हैली बीबर भी मौजूद थीं।
म्यूजिक आइकॉन जस्टिन बीबर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में Solana Imani Rowe (SZA) और केंड्रिक लैमर के ‘ग्रैंड नेशनल टूर’ कॉन्सर्ट में सरप्राइज अपीयरेंस से दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने स्टेज पर SZA के साथ परफॉर्म किया। लेकिन देखते ही देखते सिंगर ने उनके हाथों पर चूमना शुरू कर दिया। उनकी ये हरकत कई यूजर्स को पसंद नहीं आई। वो ये कह रहे हैं कि ये सब देखकर उनकी बीवी हैली बीबर के ऊपर क्या बीत रही होगी!
Justin Bieber का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर सिंगर की मेंटल हेल्थ पर सवाल उठने लगे हैं। वो स्टेज पर गाना गाते-गाते कहीं खो से गए। फिर उन्होंने SZA का हाथ चूम लिया। ये सबकुछ फैंस को अटपटा सा लग रहा है।
जस्टिन बीबर का वीडियो वायरल – Justin Bieber का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक बार फिर सिंगर की मेंटल हेल्थ पर सवाल उठने लगे हैं। वो स्टेज पर गाना गाते-गाते कहीं खो से गए। फिर उन्होंने SZA का हाथ चूम लिया।
यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन – एक यूजर ने लिखा, ‘जस्टिन अपने बच्चे के जन्म के बाद से पहले जैसा नहीं रहा।’ दूसरे ने लिखा, ‘वो ठीक नहीं है।’
हैली बीबर के सामने हुआ सबकुछ – गौर करने वाली बात ये है कि जस्टिन की बीवी हैली बीबर इस मौके पर वहीं मौजूद थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवेंट के क्लिप शेयर किए हैं।
तलाक की अफवाहों को किया था खारिज – बता दें कि जस्टिन और हैली के तलाक की अफवाह कई दिनों से उड़ रही है। इस पर हैली ने हाल ही में रिएक्ट किया था। 28 साल की मॉडल ने डिवॉर्स की अफवाहों को बकवास करार दिया था। जस्टिन और हैली ने साल 2018 में शादी की थी। इनके बेटे का नाम जैक ब्लूज बीबर है।
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर LIVE शो में हुए बेकाबू? SZA का चूमने लगे हाथ, सामने खड़ी बीवी देखती रह गईं पति की बचकानी हरकत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website