
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर को तो आप जानते ही होंगे। खबरों की मानें तो इस साल जस्टिन बीबर भारत आएंगे। ग्रैमी अवॉर्ड और अमेरिकन म्यूज्क अवॉर्ड अपने नाम कर चुके जस्टिन बीबर मई के महीने में मुंबई आने वाले हैं। जस्टिन मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं।
आपको बता दें कि साल 2016 में मशहूर रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ भारत आया था। मुंबई में ‘कोल्डप्ले’ की शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस मुंबई के लोगों के लिए काफी खास होने वाली है। पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के 2017 के सीजन में आठ टाइटल अपने नाम कर टॉप पोजीशन हासिल की है।
मुंबई में बीते साल मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ का जादू सिर चढ़कर बोला। ‘कोल्डप्ले’ के लाइव कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने करीब 80 हजार लोग वहां पहुंचे थे। कॉन्सर्ट की शुरुआत जैसे ही क्रिस मार्टिन ने ‘नमस्ते फ्रेंड्स’ के साथ की तो मानो 80 हजार के क्राउड में उनकी आवाज का जादू बिखर गया। शुरुआत करने से पहले मार्टिन ने कहा नमस्ते फ्रेंड्स,
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website