
लंदन: हाॅलीवुड स्टार जस्टिन बीबर को अक्सर पत्नी हैली बाल्डविन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आए दिन ये कपल फैंस संग अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता है।जस्टिन इन दिनों पत्नी हैली के साथ Miami में Florida में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।
हाल ही में कपल की Florida के रेस्टोरेंट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में जस्टिन व्हाइट हुडी और ब्लू जींस में कूल दिखे।
वहीं 23 की हैली व्हाइट चिक क्राॅप टाॅप और ब्लू जींस में स्टनिंग दिखीं। इन तस्वीरों में हैली अफने एब्स फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं।
इसके साथ मिनिमल मेकअपस पोनी और हूप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फुटविअर की बात करें तो उन्होंने व्हाइट बैली पेयर की थी।
गाड़ी में उतरकर जस्टिन ने पति का हाथ थाम कई पोज दिए। तस्वीरों में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि जस्टिन साल 2016 से 22 साल की हेली को डेट कर रहे थे। लेकिन 7 जुलाई को जस्टिन और हैली ने सगाई कर इस रिश्ते पर मौहर लगा दी।
हाल ही में कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास दिन पर कपल एक बार फिर शादी के बंधन में बंधा था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website