
कैनबराः एक कंगारू सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। आॅस्ट्रेलिया के फुटबाल मैच में इस कंगारू ने अचानक आकर रुकावट डाल दी। इस मैच का आयोजन संसद भवन से 2 किलोमीटर की दूरी पर हो रहा था। आॅस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के प्रीमियर फुटबाल लीग मैच में रविवार को इस कंगारू के पहुंचने के कारण 20 मिनट की देरी हुई। वह पेनाल्टी बॉक्स में आकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद इस कंगारू को वैन द्वारा मैदान से बाहर किया गया।
कैनबरा फुटबाल क्लब और बेलोकोनेन युनाइटिड ब्लू डेविल्स के बीच आॅस्ट्रेलिया कैपिटल टैरिटरी में यह मैच खेला जा रहा था, जब पहले हॉफ की समाप्ति पर यह कंगारू मैदान पर पहुंच गया। सभी खिलाड़ी, स्टॉफ और दर्शक हैरान रह गए। इस तरह मैदान पर प्रवेश के कारण कंगारू सुर्खियां बटोरी और सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया। इस फुटेज को आस्ट्रेलिया प्रसारणकर्ता ‘बार टीवी स्पोर्ट्स’ द्वारा लाइव कैमरे में कैद कर लिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website