Thursday , March 26 2026 10:29 PM
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर, आलिया और करीना को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर

रणवीर, आलिया और करीना को लेकर फिल्म बनाएंगे करण जौहर


बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार करण जौहर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करीना कपूर को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि करण जौहर दो भाइयों के बदले की कहानी लेकर आ रहे हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में रणवीर सिंह ,आलिया भट्ट और करीना कपूर का चयन किया जा सकता है।
इस पीरियड ड्रामा के लिए करण को तीन हीरोइन और दो हीरो की जरूरत है। इनमें से वे तीन यानी करीना, रणवीर और आलिया को फाइनल कर चुके हैं। करण का यह प्रोजेक्ट मुगल काल की दो भाइयों की दुश्मनी की कहानी है। बताया जा रहा है कि रणवीर के छोटे भाई के किरदार के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आया था, लेकिन अब वरुण धवन के नाम पर विचार हो रहा है।
कहा जा रहा है कि फिल्म में आलिया रणवीर के अपोजिट नजर आएंगी जबकि करीना रणवीर की सिस्टर की भूमिका में होंगी।