
अभिनेत्री केट हडसन (Kate Hudson) का कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड डैनी फुजिकावा (Danny Fujikawa) से जल्द शादी करने की योजना फिलहाल नहीं बना रही हैं।
ईटीऑनलाईन डॉट कॉम ने हडसन से उनकी शादी के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने बयान दिया, “हे भगवान! मैं इसके बारे में अभी नहीं सोच रही हूं।”
इस महीने की शुरुआत में अपने भाई व्याट रसेल की शादी का जिक्र करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “हां, खासकर एक शादी के बाद, आप महसूस करते हैं कि ‘वाह!’ फिलहाल यहां बहुत काम है, लेकिन हां मुझे अभी कोई जल्दबाजी नहीं हैं, पर हां मैं उस आदमी से बहुत प्यार भी करती हूं।”
हडसन और फुजिकावा साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website