
टीवी शख्सियत व पूर्व मॉडल केटी प्राइस ने अपने पति केरन हेलर के साथ पांच साल की शादी टूटने के बाद कोकीन का सहारा लिया था।
डेलीमेल कॉ डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइस ने ‘ओके! मैगजीन’ से कहा था कि उनके पति का एक 19 साल की लडक़ी से अफेयर था, जो उनके साथ काम करती थी। अब पता चला है कि केटी ने पति के साथ अलगाव के बाद गम को भुलाने के लिए कोकीन का सहारा लिया था।
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की मां केटी प्राइस (40) ने अपने दोस्तों को बताया है कि कई मौकों पर उदास होने पर शराब के बाद वह कोकीन लेती थीं।
एक सूत्र ने कहा कि केटी प्राइस अपने किए पर शर्मिंदा हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website