
ब्रिटेन में खालिस्तानी हदें पार करते हुए बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के समर्थन में उतर आए हैं। शनिवार को लंदन में बांग्लादेश दूतावास के बाहर भारतीय हिंदू जमा हुए थे। इसी दौरान खालिस्तान समर्थक पहुंच गए और बांग्लादेश के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुछ देर के लिए तनातनी की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि बताया गया है कि प्रदर्शन में खालिस्तानी संख्या में कम थे लेकिन वह तैयारी से आए थे और झंडे बैनर लिए हुए थे।
बांग्लादेशमें हालिया दिनों में अल्पसंख्यकों पर हिंसा देखने को मिली है। इसी को लेकर लंदन में रहने वाले हिंदू बांग्लादेश के दूतावास के सामने जमा हुए। ये लोग बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने की मांग कर रहे थे। इसी बीच खालिस्तानियों ने यहां पहुंचकर बांग्लादेश के समर्थन में नारे लगाए। इससे माहौल बिगड़ा और टकराव की स्थिति पैदा हुई।
बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन – बंगाली हिंदू आदर्श संघ (बीएचएस) ब्रिटेन के सदस्यों ने शनिवार को लंदन में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया है। संगठन ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान डिजिटल वैन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से संबंधित आंकड़े प्रदर्शित किए गए। इनमें बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदू कैसे कम होते जा रहे हैं।
Home / Uncategorized / बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के समर्थन में उतरे खालिस्तानी! ब्रिटेन में हंगामा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website