
लंदन: अमेरिकन एक्ट्रैस केंडल जेनर के घर चोरी का मामला सामने आया है। हाल ही में केंडल के घर से 2 लाख डॉलर( लगभग 1 करोड़ 31 लाख) की ज्वैलरी चोरी हो गई। घटना के बाद केंडल ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने इनवेस्टीगेशन शुरु कर दी। घटना के दौरान केंडल ने घर में किसी के आवाज सुनते ही पुलिस को फोन लगाया था। लेकिन पुलिस जब तक आई चोर वहां से फरार हो चुके थे। घटना के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो उन्हें कोई नहीं मिला और ना ही कोई सबूत मिले हैं।
बता दें कि केंडल किम कार्दशियां की छोटी बहन है। 5 महीने पहले किम कार्दशियां के साथ भी लूट की वारदात सामने आई थी। किम के साथ पेरिस में गन प्वाइंट के दम पर एक गैंग ने लूट की घटना का अंजाम दिया गया था। जिसके बाद किम ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website