Thursday , March 26 2026 10:22 PM
Home / Entertainment / देर रात लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमती दिखीं किम, आइसक्रीम खाते की तस्वीरें वायरल

देर रात लॉस एंजिल्स की सड़कों पर घूमती दिखीं किम, आइसक्रीम खाते की तस्वीरें वायरल


हॉलीवुड स्टार किम करदाशियां की आए दिन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। उन्हें अक्सर फैमिली और फ्रेंडस के साथ नाइट आउट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक बार फिर किम की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, शुक्रवार रात 38 वर्षीय किम को लॉस एंजिल्स में एक ऑफिस के बाहर देखा गया। सामने आईं इन तस्वीरों में किम ग्रे कलर की हुडी के साथ मैचिंग ट्राउजर में दिखीं।
इसके साथ न्यूड मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक एंड ग्रे शूज पेयर किए थे। हर बार की तरह उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पैपराजी को पोज दिए।
सामने आईं इन तस्वीरों की खास बात ये है कि इस दौरान वह आइसक्रीम का मजा लेती दिख रही हैं। किम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि वैसे ऐसा पहली बार नही है कि उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं। वह अक्सर अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। आउटिंग के साथ-साथ किम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
किम बॉलीवुड एक्ट्रैसेस के लिए रोल मॉडल रही हैं। बॉलीवुड की हसीनाएं किम के लुक को कॉपी करती रहती हैं।