Sunday , February 22 2026 6:49 AM
Home / Entertainment / कर्स्टन डंस्ट ने दिया मंगेतर प्लेमोंस के बच्चे को जन्म

कर्स्टन डंस्ट ने दिया मंगेतर प्लेमोंस के बच्चे को जन्म


लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री कर्स्टन डंस्ट (35) ने अपने मंगेतर जेस्सी प्लेमोंस के पहले बच्चे को जन्म दिया है। वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि डंस्ट और प्लेमोंस एक तंदुरुस्त बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। सूत्र ने कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

डंस्ट और प्लेमोंस ने श्रृंखला ‘फर्गो’ के सीजन 2 के सेट पर मुलाकात के बाद वर्ष 2016 में डेटिंग शुरू की थी। ‘फर्गो’ में उन्होंने शादीशुदा जोड़े की भूमिका निभाई थी।

दोनों की सगाई की खबर जनवरी 2017 में आई थी, जब डंस्ट सगाई की अंगूठी के साथ दिखी थीं।