
लंदन: अमेरिकन टीवी सेंसेशन काइली जेनर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काइली आज 21 साल की हो गई हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने बेटे स्टोर्मी के साथ फोटोशूट करवाया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसे फैंस काफी पसद कर रहे हैं।
तस्वीर में काइली बेटे को गोद में लेकर बैठे हुए नजर आ रही हैं। दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी दोनों मां-बेटे के दीवाने हो जाएंगे।
अपने बेटे को गले लगाए हुए काइली बेहद क्यूट अंदाज के साथ तस्वीर खिंचवा रही हैं। उनका हर अंदाज आपको दीवाना बना देगा।
वैसे एेसा पहली बार नहीं है कि काइली की तस्वीरें देखने को मिली हैं।
बता दें कि काइली जेनर का जन्म 10 अगस्त, 1997 को लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में हुआ था वह एक अमेरिकन हैं। वह अक्सर बोल्ड और न्यूड फोटोशूट करवाती रहती हैं।
उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। काइली ने बीते ही दिनों पति ट्रेविस स्कॉट के साथ एक मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
Home / Entertainment / बेटे को गोद में बिठाकर कुछ इस अंदाज में दिखीं काइली जेनर, पहले नहीं देखा होगा एेसा क्यूट अंदाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website