
अमेरिकन स्टार काइली जेनर अपने फैशन और बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ-साथ काइलीअपनी फैमिली के काफी करीब हैं। अक्सर उनको फैमिली के साथ आउटिंग पर स्पॉट किया जाता है।
हाल ही में एक बार फिर काइली पति ट्रैविस स्कॉट के साथ क्वालिटी टाअम स्पेंड करते दिखीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, सोमवार को काइली पति ट्रैविस स्कॉट के साथ शाॅपिंग करनाे पहुंची। इन तस्वीरों में काइली व्हाइट कलर का बैकलेस टाॅप और रेड जींस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
इसके साथ न्यूड मेकअप और ब्लैक शेड्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में 21 साल की काइली पति का हाथ थामें नजर आ रही हैं।
इस दौरान काइली की ट्रैविस स्कॉट के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहीं हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।
बता दें कि काइली की उम्र महज 21 साल है और इस उम्र में भी वो कई एक्ट्रेसेस से आगे हैं। काइली की एक बेटी भी हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई बिल्कुल अंदाज़ा नहीं लगा सकता है क्योकि काइली है ही इतनी हॉट।
काइली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कोई ना कोई ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं, जिसके बाद सभी जगह काइली की ही चर्चा होना शुरू हो जाती है। उनके इंस्टा पर 124 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website