
पॉप सिंगर लेडी गागा अक्सर अपनी हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में लेडी गागा क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2019 को अटेंड करने पहुंची। क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में लेडी गागा को दूसरी बार फिल्म A Star Is Born सिंगर और बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनको ग्लेन क्लोज़ ने द्वारा पुरस्कार मिला।
हीं, क्लोज़ जिनको द वाइफ में अपनी बेस्ट एक्टिंग के लिए पुरस्कार मिला, उन्होंने भाषण दिया और मंच पर लेडी गागा का नाम विजेता के रुप में अनाउंस किया।
मंच पर आते ही लेडी गागा अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाई और भावुक हो गईं। इससे पहले लेडी गागा ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी A Star Is Born के लिए ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था जिस समय भी वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई थीं। वहीं, A Star Is Born के को स्टार के साथ लेडी गाना ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
लेडी गागा के लुक की बात करें तो वह इस अवॉर्ड समारोह में व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं ड्रेस के साथ लाइट मेकअप उनके लुक को चार-चाद लगा रहा है। गागा के गाउन के साथ बालों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज दिए।
बता दें कि लेडी गागा का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में साल 1986 को हुआ था। साल 2011 में आए लेडी गागा के गाने ने एक हफ्ते में ही धमाल मचा दिया था। यह इसलिए भी था क्योंकि उनके इस गाने की कॉपी एक मिलियन से ज्यादा बिकी थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website