
बहुत कम लोग जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में समुद्र शास्त्र का बहुत महत्व है। इसमें व्यक्ति के प्रत्येक अंग को उसके जीवन से जोड़ा गया है। कहा जाता है कि समुद्र शास्त्र हर इंसान के शरीर के अंग उसके जीवन से जुड़ी बहुत सी बातें बताता है। तो आइए आज हम बात करते हैं इसमें बताई कुछ एेसी ही दिलचस्प बातों के बारे में। अकसर हमने लोगों को कहते सुना होगा कि कुछ लोग अपने आपको बहुत भाग्यशाली बताते हैं। तो वहीं कुछ लोग दूसरों को अपने लिए लकी समझते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके लिए कौन कैसे और कितना लकी है। अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं कि बहुत ही सरल ज्ञान के चलते आप आसानी से जान सकते हैं कि आपका होने वाला पति आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं। बता दें कि भविष्यपुराण के ब्राह्मपर्व में ब्रह्माजी ने खुद बताया है कि किसी भी पुरुष के स्वभाव को जानने के लिए उसके सभी अंगों को, दांतों को, बालों को, नाखूनों को, दाढ़ी-मूंछ को ध्यान से देखना चाहिए। इन सभी को अच्छे से जान-परख कोई भी पुरुषों के स्वभाव से जुड़ी बहुत सी बातों का पता लगा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के स्वभाव और भाग्य को समझने के आसान तरीके-
इन संकेतों से जानें व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य
समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर किसी पुरुष के पैर में तर्जनी अंगुली यानि (अंगूठे के पास वाली अंगुली) अंगूठे से बड़ी दिखाई देती है, तो ऐसे पुरुष पत्नी के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होते हैं।
कुछ पुरुषों का पेट सीधा और गोल दिखाई देता है, ऐसे लोग बहुत धनवान होते हैं। इसके साथ ही ऐसे पुरुष सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं और अपना जीवन ऐशों आराम से जीते हैं।
जिस पुरुष के पैर लाल, कोमल, भरे हुए और जिनके पैरों में पसीना नहीं आता है, वे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त करने वाले होते हैं।
कुछ पुरुषों के पैरों के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं तो एेसे पुरुषों को भाग्य का साथ कभी नहीं मिल पाता।
जिन पुरुष के पैर सफ़ेद, रुखे, टेढ़े नाखून वाले और उंगलियों की बनावट भी असमान सी हो तो एेसे पुरूषों को अपने जीवन में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है।
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन पुरुषों की जांघ लंबी, मोटी और भरी हुई होती है, उन्हें भाग्य का साथ प्राप्त होता है। इसी के साथ मज़बूत जांघ वाले पुरुषों को जीवन में धन और सभी सुख प्राप्त होते हैं।
कहा जाता है कि जिन पुरुषों के घुटने पर हड्डी दिखती हो, उन्हें अपने जीवन में छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website