Tuesday , March 10 2026 12:53 PM
Home / Uncategorized / लेंस्की का दावा- रूसी आक्रमण के बाद 2 साल में मारे गए यूक्रेन के 31 हजार सैनिक

लेंस्की का दावा- रूसी आक्रमण के बाद 2 साल में मारे गए यूक्रेन के 31 हजार सैनिक


कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद गत दो वर्षों में 31,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जेलेंस्की ने कीव में “यूक्रेन: वर्ष 2024″ फोरम में कहा, “इस युद्ध में 31,000 यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं। 3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।”
हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे। रूस द्वारा यूक्रेन पर चौबीस फरवरी, 2022 को आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि कीव ने जान गंवाने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है। इससे यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि हालिया सैन्य असफलताओं के बावजूद उनका देश जीतेगा। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि सकारात्मक निर्णय होगा। ये आश्चर्यचकित कर देगा कि हम किस तरह जीतते हैं। जेलेंस्की ने 2024 को एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा कि नवंबर के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे एक महत्वपूर्ण कारक होंगे। अगर डोनाल्ड ट्रंप जीतते हैं तो उनसे कीव को दी जाने वाली सहायता बंद करने की संभावना है।
वाशिंगटन में हाउस रिपब्लिकन चार महीने से कीव को सैन्य और आर्थिक सहायता के 61 बिलियन डॉलर के पैकेज को रोक रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी कांग्रेस जल्द ही सहायता पैकेज पारित करेगी। जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि उनके सैनिकों के कुछ क्षेत्रों में पीछे हटने की एक वजह पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति कम हुोना भी है। उन्होंने कहा, उनके पास गोला-बारूद की कमी हो गई थी और पिछले साल के अंत में हमारे सैनिक एक समय पर वे रूसियों की ओर से छोड़े गए हर बारह गोले के जवाब में एक गोला दाग रहे थे।
रिज़वान, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ताल्‍लुक रखते हैं। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है। अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका में काम किया। फिलहाल नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में इंटरनेशनल डेस्‍क पर काम कर रहे हैं। राजनीति और मनोरंजन की खबरों में भी रूचि रखते हैं। डिजिटल जर्नलिज्म में काम का अनुभव करीब 8 साल है।