
लियोनार्डो डिकैप्रियो बीते एक महीने से इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ उनकी 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी भी हैं। ताजा खबर यह है कि वेकेशन के दौरान यॉट की सवारी करते हुए एक्टर को जेलीफिश ने डंक मार दिया है। इस कारण उनकी जांंघ पर घाव हो गया है।
हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को एक जेलीफिश ने डंक मार दिया है। एक्टर इन दिनों अपनी 23 छोटी गर्लफ्रेंड विटोरिया सेरेटी के साथ इटली में वेकेशन मना रहे हैं, जहां यह घटना घटी है। ‘पीपुल’ मैगजीन की रिपोर्ट में बताया गया है कि लियोनार्डो और विटोरिया तैराकी के लिए गए थे, जब मेडिटेरियन सागर में जेलीफिश ने उनहें डंक मार दिया। हालांकि, एक्टर अब ठीक हैं और मॉडल गर्लफ्रेंड को उनके घाव पर मरहम लगाते हुए देखा गया है।
लियोनार्डो डिकैप्रियो 49 साल के हैं, जबकि तलाकशुदा विटोरिया सेरेटी 26 साल की। दोनों बीते साल 2023 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि लियोनार्डो और विटोरिया सरडानिया में अपने आलीशान यॉट का आनंद ले रहे थे। मौके पर मौजूद फोटोग्राफर्स का दावा है कि इस यॉट पर लियोनार्डो को जेलीफिश ने दाहिनी जांघ के पीछे डंक मारा और इस कारण घाव हो गया है। इसके बाद विटोरिया को घाव की देखभाल करने में एक्टर की मदद करते हुए देखा गया।
इस खास पल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें लियोनार्डो अजीब तरह से मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने काले रंग की स्विमिंग शॉर्ट्स पहनी हुई थी और ऊपरी शरीर को नीले रंग के तौलिये से ढका हुआ था। जबकि काले रंग की बिकिनी में विटोरिया उनके बगल में खड़ी थीं।
Home / Entertainment / लियोनार्डो डिकैप्रियो को जेलीफिश ने मारा डंक, 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड विटोरिया संग इटली में मना रहे हैं वेकेशन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website