
हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो भले ही कई ब्लॉकबस्टर मूवीज की हों, लेकिन इंडिया में तो आज भी उनकी पहचान ‘टाइटैनिक’ फिल्म के ‘जैक’ के रूप में है। फिल्मों के साथ-साथ लियोनार्डो की पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। सुपरमॉडल जीजी हदीद संग ऑन-ऑफ रिलेशनशिप के बीच अब उन्हें एक नई मॉडल के साथ स्पॉट किया जा रहा है। ये उम्र में उनसे 23 साल छोटी है। चर्चा है कि ये एक्टर की नई गर्लफ्रेंड है!
पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्डो डिकैप्रियो को कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में मॉडल विटोरिया सेरेटी के साथ देखा गया, जो एक-दूसरे की कंपनी में काफी खुश दिख रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों गर्मी से राहत पाने की कोशिश में थे। उन्होंने आइसक्रीम और आइस्ड कॉफी ली। दोनों कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक में थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website