जंगल में ‘बिग कैट्स’ का राज चलता है। चाहे शेर हो या फिर तेंदुआ, इनकी ताकत बेमिसाल है। सोशल मीडिया पर एक तेंदुए का वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। हो सकता है ये क्लिप आप देख चुके हों। लेकिन लोगों के बीच यह एक बार फिर पॉपुलर हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक तेंदुआ अपने शिकार को जबड़ों में दबाकर पेड़ चढ़ता नजर आ रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि शिकार का आकार और वजन उससे कहीं ज्यादा लग रहा है। लेकिन फिर भी तेंदुआ उसे आराम से पेड़ पर लेकर चढ़ जाता है।
यूनिक फुटेज… : यह क्लिप ट्विटर यूजर @Chopsyturvey ने सोमवार को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यूनिक फुटेज।’ उनके इस ट्वीट को न्यूज लिखे जाने तक करीब सौ लाइक्स और तीस से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं।
क्या है वीडियो में? आप देख सकते हैं कि तेंदुआ अपने शिकार (हिरण) को पेड़ पर लेकर चढ़ रहा है। जबकि साइज में हिरण उससे बड़ा और भारी लग रहा है। फिर भी वो आसानी से हिरण को गर्दन से दबोचकर एक सीधे पेड़ पर चढ़ जाता है। उसकी ताकत देखकर बहुत से लोग दंग है।
Unique footage pic.twitter.com/C2Jtsw7Y76
— Aviator Anil Chopra (@Chopsyturvey) June 28, 2021