
बचाना बड़ा मुश्किल है : जब तेंदुआ जंगल में शिकार करता है तो सामने वाले जानवर का बचना बड़ा मुश्किल हो जाता है। तेंदुए के शिकार की स्किल इतनी शार्प हैं कि सामने वाले जानवर को मालूम भी नहीं होता कि वो कब टें बोल गया। लेकिन जंगल कभी एक जैसा नहीं होता, वहां कुछ भी हो सकता है। एक वीडियो सामने इसमें तेंदुआ शिकार कर रहा था तभी वहां आ गया जंगली सूअर।
पड़ गया उसके पीछे : @naturesgnarly ट्विटर पेज पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इसको न्यूज लिखे जाने तक तो 41 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
क्या होता है वीडियो में? : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ एक छोटे से सूअर के बच्चे को दबोचता है। लेकिन आगे जाकर वो एकदम से उसे छोड़ देता है। दूसरी ओर एक मादा जंगली सूअर उसकी ओर अटैक करने वाले मोड़ में बढ़ती दिखाई देती है। तेंदुआ शिकार को छोड़कर भागता है।
— Natures Gnarly (@naturesgnarly) August 9, 2021
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website