
लॉस एंजेलिस। तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों से मिलने के बाद अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के मन में अपने पहले बच्चे को गोद लेने की इच्छा जागी है।
‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, अभिनेत्री (32) ने अपने परिवार के साथ अपनी इच्छा पर चर्चा की। वह तुर्की की यात्रा से प्रेरित हुईं है जहां उन्होंने सीरियाई शरणार्थियों के साथ समय बिताया था।
‘द मेल’ के साथ एक साक्षात्कार में लिंडसे ने कहा कि उन्हें बच्चे की चाहत महसूस हो रही है लेकिन पहले वह खुद का बच्चा जन्म देने के बजाए विस्थापित बच्चे को ‘बचाने’ की योजना बन रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना पहला बच्चा गोद लूंगी। मैंने तुर्की में सीरियाई शरणार्थियों के साथ समय बिताया था और यहां मुझे पता चला कि मैं बच्चों से कितना प्यार करती हूं। मैं उन्हें बचाना चाहती हूं। मैं दो या चार बच्चे चाहती हूं लेकिन फिलहाल मेरी अपना परिवार शुरू करने की योजना नहीं है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website