
भारत की पहली महिला राफेल पायलट शिवांगी सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर का कोर्स पूरा कर लिया है। अब वह नए पायलटों को प्रशिक्षण देंगी। शिवांगी सिंह राफेल जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट हैं। उन्होंने कई बड़े मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
भारत की पहली महिला राफेल पायलट स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह ने अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। शिवांगी सिंह अब हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर फ्लीट में शामिल हो गई हैं और वह अब नए पायलटों को ट्रेनिंग देंगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा इस महिला राफेल पायलट को लेकर झूठा नरेटिव सेट करने की कोशिश की गई थी।
भारत की पहली राफेल महिला पायलट शिवांगी ने हाल में ही एयरफोर्स स्टेशन तांबरम (तमिलनाडु) से फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर का कोर्स पूरा किया है। यह सैन्य उड्डयन के लिए सबसे कठिन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में से एक है। एयर मार्शल तेजबीर सिंह ने उन्हें फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर का बैज प्रदान किया था।
राफेल जेट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट – वाराणसी की रहने वाली शिवांगी सिंह की कहानी बहुत प्रेरणादायक है। शिवानी को बचपन में ही एयर फ़ोर्स म्यूजियम देखकर पायलट बनने का ख्याल आया। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और फिर हैदराबाद में वायु सेना अकादमी में ट्रेनिंग ली। 2017 में वह IAF में शामिल हुईं और शुरुआत में MiG-21 जैसे लड़ाकू विमान उड़ाए। वह महिला लड़ाकू पायलट के दूसरे बैच का हिस्सा रहीं थी। 2020 में उन्हें राफेल उड़ाने का मौका मिला, जिसके लिए उन्हें खास ट्रेनिंग दी गई। राफेल एक बहुत ही आधुनिक और शक्तिशाली लड़ाकू विमान है। शिवानी सिंह ने साबित कर दिया है कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं और वे मुश्किल से मुश्किल काम कर सकती हैं।
शिवांगी सिंह राफेल जेट को उड़ाने वाली वह भारत की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। शिवांगी ने 2017 से अब तक कई बड़े मिशनों को अंजाम दिया है। चुनौतीपूर्ण मिशनों अपनी अपनी सटीकता और शांत स्वभाव के लिए उन्हें सराहा जाता है।
पाकिस्तान का झूठा दावा – ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान द्वारा शिवांगी सिंह को लेकर झूठा नरेटिव गढ़ने की कोशिश भी की गई। पाकिस्तान ने दावा किया उसने भारत के राफेल जेट को मार गिराया है, साथ ही भारत की महिला फाइटर पायलट शिवांगी सिंह को बंदी बना लिया है। हालांकि भारत ने तुरंत पाकिस्तान के इस झूठे दावे का खंडन कर दिया।
अक्टूबर में पाकिस्तान और भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय मीडिया के प्रोपेगेंडा का उस वक्त मुंहतोड़ जवाब दिया, जब अंबाला एयर फोर्स बेस पर शिवांगी सिंह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नजर आईं।
Home / Uncategorized / सुन लो मुनीर… अब एक नहीं सैकड़ों शिवांगी, भारत की पहली महिला राफेल पायलट को मिली नई जिम्मेदारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website