
पूरी दुनिया में कई लोग ऐेस हैं जो भूतों का नाम सुनकर डर जाते हैं। कुछ लोगों का तो भूतों से आमना- सामने होने के किस्से भी सामने आए हैं । लेकिन पश्चिम अफ्रीका का छोटा देश बेनिन के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। इस जगह के लिए कहा जाता है यहां ‘जिंदा भूत’ रहते हैं। वास्तव में ये ‘जिंदा भूत’ और कोई नहीं बेनिन में रहने वाला एक समुदाय इगुनगुन है।
इस समुदाय के लोगों को जिंदा भूत कहा जाता है। इस समुदाय के सदस्यों को लेकर यह मान्यताएं है कि अगर ये किसी व्यक्ति को छू ले तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाएगी। इस समुदाय के लोग मुखौटा पहनते हैं और इन्हें रंग-बिरंगे लबादे ओढ़े देखा जा सकता है। उनका चेहरा पूरी तरह ढका होता है।लइसलिए लोग जब ऐसे मुखौटे और लबादे पहने दिखते हैं तो डर जाते हैं।इस समुदाय के लोग बड़े काम के भी हैं। उनका मुख्य काम गांववालों के आपसी विवादों को सुनना और उसे लेकर फैसला सुनाना होता है।
हैरानी की बात तो यह है कि वे अपने पूर्वजों से जुड़ सकते हैं या यूं कहें कि इनके शरीर में पूर्वज आते हैं और उनके जरिए अपनी बात या राय रखते हैं। लोग इनके द्वारा बताई बात को भगवान का ही संदेश मानते हैं। माना जाता है कि इगुनगुन से छू जाने से भी व्यक्ति और इगुनगुन, दोनों की मौत हो जाती है, इसलिए लोगों और इगुनगुन के बीच एक निश्चित दूरी बनाकर चलते हैं। इनके समूह के साथ ढोल-नगाड़े बजाने वाले लोग भी होते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website