
नशे में वाहन (डीडब्ल्यूआई) चलाने के मामले में सप्ताहांत में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री लिंडसे लोहान की मां डिना लोहान के लिए अभियोजन पक्ष ने छह महीने की जेल की मांग की है। डिना (57) पर 11 जनवरी को लॉन्ग आईलैंड के एक होटल के बाहर एक अन्य वाहन को अपने 2016 मर्सिडीज से दुर्घटनाग्रस्त कर भागने का आरोप है।
एसशोबिज की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अन्य वाहन की महिला चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद डिना का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
नसाउ काउंटी कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान डिना ने दोषी होने की बात नहीं स्वीकारी। हालांकि अभियोजन पक्ष ने उनके लिए नशे में वाहन चलाने और हिट एंड रन मामले में छह महीने की जेल की मांग की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website