Friday , March 27 2026 12:05 AM
Home / Entertainment / लोंगोरिया ने बेटे को गोद में लेकर शेयर की फोटो, लिखा

लोंगोरिया ने बेटे को गोद में लेकर शेयर की फोटो, लिखा


लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे का नाम सैंटियागो एनरिक रखा है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ईवा और उनके पति जोस ‘पेपे’ बैस्टन ने विशेष रूप से ‘होला! यूएस’ के साथ यह खबर साझा की!

जोड़े ने दिसंबर में गर्भावस्था की खबर की पुष्टि की थी।

लोंगोरिया ने प्रशंसकों को बताया कि सैंटियागो एनरिक बैस्टन का जन्म मंगलवार को हुआ और यह भगवान का दिया ‘खूबूसरत आशीष’ है।

लोंगोरिया ने नवजात बेटे को गोद में लिए अपनी एक तस्वीर साझा करते ुहए कहा, ‘‘हम इस खूबूसरत आशीष के लिए आभारी हैं।’’