Monday , February 16 2026 12:35 AM
Home / Uncategorized / बांग्लादेश का हाल देख लीजिए, पाकिस्तान को तो खुद नहीं पता, कुमार विश्वास ने पड़ोसी देशों के बारे में ये क्या कह दिया

बांग्लादेश का हाल देख लीजिए, पाकिस्तान को तो खुद नहीं पता, कुमार विश्वास ने पड़ोसी देशों के बारे में ये क्या कह दिया


बांग्लादेश से शेख हसीना की सरकार जाने के बाद वहां के हालात बेहाल हैं। हिंदुओं के साथ-साथ तमाम अल्पसंख्यक समुदाय को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है।
कुमार विश्वास ने कहा कि हम कितना भी गाली दे लें इस देश को, कितनी भी आलोचना कर लें। चाहें किसी भी पार्टी के हों। 75-80 वर्षों में एक चीज जो हमने सुरक्षित रखी है, केवल एक आपातकाल के अंधड़ के अलावा इस देश ने लोकतंत्र को सुरक्षित रखा। लोकतंत्र यहां पर जन्मता है। हमारे आसपास का कोई देश पिछले 80 वर्षों में लोकतंत्र को सुरक्षित नहीं कर पाया। जिनका टका हमारे बराबर पहुंचने वाला था।
रात में सोने वाले को पता नहीं, सुबह बचूंगा या नहीं – अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कुमार विश्वास ने कहा कि आज बांग्लादेश की हालात देख लीजिए। पाकिस्तान वालों को खुद को पता नहीं होता कि सुबह कौन होगा। रात में आदमी सोता है, उसे पता नहीं होता कि सुबह में बचूंगा कि नहीं बचूंगा। श्रीलंका में यही बाल हुआ, नेपाल में आपने देखा यही हुआ। लेकिन हमारे देश के लोकतंत्र की मर्यादा की जो रीढ़ है, वो अटल बिहारी वाजपेयी जैसे सपूत साधुओं के द्वारा संतों के द्वारा रखी गई है।