
चीन में लूट का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक बदमाश ने महिला को एटीएम में लूटने के बाद ऐसी हरकत की कि वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद कुछ लोग लुटेरे की तारीफ भी तारीफ रहे हैं।
मामला चीन के हेयुआन शहर का है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आईसीबीसी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही होती है, जैसे ही एटीएम मशीन से नोट बाहर आते हैं, तभी वहां एक लुटेरा आ जाता है। लुटेरा महिला से चाकू की नोंक पर उसके सारे पैसे छीन लेता है। महिला का सरनेम लाइ बताया जा रहा है। shanghai.ist की खबर के मुताबिक, महिला डरकर सभी 2500 युआन लुटेरे को दे देती है जो कि उसने एटीएम से निकाले थे।
लुटेरा यही नहीं रुकता, वह महिला से एटीएम मशीन में उसका बैंक बैलेंस दिखाने के लिए कहता है। लुटेरा एटीएम मशीन में देखता है कि महिला के बैंक खाते में पैसे ही नहीं बचे हैं। यह देखकर लुटेरे का माइंड चेंज हो जाता है और वह हंसते हुए उस महिला को उसके 2500 युआन वापस लौटा देता है। हालांकि लुटेरे का यह व्यवहार उसे पुलिस ने नहीं बचा पाया। कुछ देर बाद पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया। इस वीडियो पर काफी लोग जोक भी बना रहे हैं। कुछ लोग अज्ञात लुटेरे की तारीफ भी कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website