
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने इन दिनों फिल्मों से कुछ दूरी बना के रखी है। बॉबी देओल ने लव मैरिज की थी। बॉबी की पत्नी का नाम तान्या है। वह एक बिजनेसमैन की बेटी है। वैसे बॉबी की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्त्रां में चाय पी रहे थे। वहीं तान्या भी बैठीं थीं।
उन्हें पहली नजर में ही तान्या से प्यार हो गया था। बाद में बॉबी ने तुरंत तान्या के बारे में पता किया और उन्हें सारी जानकारी मिल भी गई। दोनों ने बातचीत शुरू की और मिलने का फैसला किया। बॉबी पहली बार वहीं गए जहां उन्होंने तान्या को देखा था। बस फिर क्या था दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।
बता दें कि धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आईं कि दोनें का चट मंगनी और पट ब्याह कर दिया। तान्या काफी बड़े बिजनस घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनका खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस द गुड अर्थ के नाम से है, जिसके क्लाइंट कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन हैं। वह बतौर डिजाइनर अपना काम बखूबी कर रही हैं। वो कहती हैं कि बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते, लेकिन अच्छे काम पर बॉबी और सनी भैया दोनों तारीफ करते हैं।
तान्या ग्लैमर की दुनिया से हमेशा दूर ही रही हैं। वे बॉलीवुड की पार्टीज में भी कम नजर आती हैं, लेकिन संजय कपूर की पत्नी महिप और सोहेल खान की पत्नी सीमा उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / LOVE STORY: बॉबी देओल पहली नजर में ही इस लड़की को दें बैठे थे दिल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website