
हॉलीवुड की मशहूर सेलेब्रिटी मैडोना की बेटी लूर्डेस लियोन आउटिंग के दौरान अपनी रिप्ड जीन्स के कारण खबरों में हैं। दरअसल, हाल ही में लूर्डेस को एक इवेंट के बाद सड़कों पर स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी फटी हुई जींस चर्चा का विषय बन गई।
तस्वीरों में लूर्डेस की जींस सिर्फ आगे से ही नहीं, बल्कि पीछे से भी हिप्स के पास से फटी हुई है। जो बहुत ही अजीब लग रही है। जबकि वह शायद भूल गई हैं कि वह दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लोगों में से एक की बेटी हैं।
उल्लेखनीय है कि मैडोना की बेटी लूर्डेस ने हाल ही में 14 अक्टूबर को अपना 23वां बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था। लेकिन बुधवार को न्यूयार्क शहर में जब वह अपने पुरुष मित्र के साथ टहल रही थी जब उनका एक अलग की अंदाज देखने को मिला।
इस दौरान लूर्डेस भूरे रंग की स्वेटर के साथ ब्लू जींस पहनी हुई है। इन दिनों कई सेलिब्रिटी किड्स की तरह लूर्डेस को भी फैशन में रुचि है और पिछले साल जिप्सी स्पोर्ट के स्प्रिंग 2019 शो में उन्होंने बतौर मॉडल रैंप पर वॉक भी किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website