Monday , June 30 2025 1:29 AM
Home / Spirituality / साल 2022 को शानदार बनाने के लिए इन तीन ग्रहों को करें खुश

साल 2022 को शानदार बनाने के लिए इन तीन ग्रहों को करें खुश

नवग्रहों में सूर्य को राजा और चंद्रमा को रानी कहा गया है। जबकि मंगल को सेनापति माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि इन तीनों ग्रहों की अनुकूल स्थिति होने पर बाकी ग्रहों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं हो तब भी सब कुछ संतुलित बना रहता है। ऐसे में आप भी साल 2022 को शुभ और शानदार बनाने के लिए नवग्रहों के राजा, रानी और सेनापति को खुश कर लीजिए।
सूर्य को अनुकूल बनाने के उपाय : सूर्य गोचरकुंडली में यदि ग्रहों के राजा सूर्य शुभ स्थिति में हैं तो नाम यश शोहरत उच्च पद प्रमोशन आदि की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि सूर्य अशुभ है तो मेहनत के बावजूद बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
उपाय- रोज सूर्य को जल दें। रविवार को आदित्य ह्रदय स्त्रोत का जाप करें।
चंद्रमा को अनुकूल बनाने के उपाय : चंद्रमा मन का कारक ग्रह हैं, जो बहुत चंचल होते हैं। कुंडली में चन्द्रमा के अशुभ होने पर मानसिक अशांति, डिप्रेशन आदि की समस्या हो सकती है। जीवन में अस्थिरता रहती है ।
उपाय- मोती धारण करें। माता की सेवा करें। चांदी, चावल आदि का दान करें। शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं।
छात्रों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए साल 2022 का वार्षिक राशिफल
मंगल को अनुकूल बनाने के उपाय : मंगल देव व्यक्ति को पराक्रमी एवं साहसी बनाते हैं। व्यक्ति किसी भी लक्ष्य को पूरा कर लेता है। लेकिन यदि कुंडली में मंगल अशुभ है तो व्यक्ति के पराक्रम में कमी आती है।
उपाय- मंगलवार के दिन सुंदरकांड या बजरंगबाण का पाठ करें। किसी एक मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।