Sunday , March 15 2026 5:30 PM
Home / Uncategorized / मालदीव की अक्ल आई ठिकाने ! भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से रोजाना हो रहा करोड़ों का नुकसान, अब उठाया ये कदम

मालदीव की अक्ल आई ठिकाने ! भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से रोजाना हो रहा करोड़ों का नुकसान, अब उठाया ये कदम


भारत और भारतीयों का मजाक उड़ाकर मालदीव आर्थिक संकट में फंस गया है। कई मशहूर हस्तियों के अभियान के बाद भारतीयों ने मालदीव की तुलना में भारतीय द्वीपों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।मालदीव के टूरिज्म का कुल 11.1% आमदनी भारतीय पर्यटकों से होती है। भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार का असर मालदीव की इकनॉमी पर दिखना शुरू हो गया है। भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार से मालदीव को रोजाना 9 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। मालदीव की ट्रैवल एजेंसियों ने कहा है कि इसका असर देश के 44,000 परिवारों पर पड़ेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षदीप पर फोटो शूट कराने और उसकी तुलना मावदीव से करने पर मालदीव के मंत्रियों ने पीएम का मजाक उड़ाया था। भारत की तमाम बड़ी सेलिब्रिटी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने इसका विरोध जताया और इसके बाद मालदीव के मंत्रियों को इस्तीफा तक देना पड़ा। मालदीव के विरोध के बाद अब भारतीयों मालदीव जाने का बहिष्कार कर दिया है। नए आर्थिक संकट में फंसे मालदीव ने खुद कहा है कि बॉयकॉट की वजह से उसके देश के 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है। भारतीयों की नाराजगी के कारण उसकी टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि मालदीव ने अपने यहां घूमने का खर्चा आधा कर दिया है, फिर भी भारतीय वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
मालदीव के लिए भारत से फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपए से गिरकर 12 से 15 हजार हो गया है।MakeMyTrip की वेबसाइट पर दिल्ली से मालदीव का किराया सिर्फ 8,215 रुपए दिख रहा, वो भी 17 जनवरी को। इसी डेट में अगर दिल्ली चेन्नई का किराया देखें तो 8,245 रुपए शो हो रहा है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2023 में लगभग 18 लाख लोगों ने द्वीप समूह का दौरा किया जिनमें 2,09,198 लाख भारतीय थे।मालदीव के टूरिज्म का कुल 11.1% आमदनी भारतीय पर्यटकों से होती है। इसके बाद रूसी (2,09,146), चीनी (1,87,118), अंग्रेजी (1, 55,730) और जर्मन (1,35,090) लोग शामिल हैं।