
लॉस एंजेलिस। मॉडल क्रिसी टेगन का कहना है कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, उसे लेकर वह काफी सजग रहती हैं। क्रिसी कई बार सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।
‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसी (32) ने कहा कि वह उतनी असंवेदनशील नहीं हैं, जितना लोग उनके बारे में सोचते हैं।
क्रिसी अपने बच्चों लूना और माइल्स के साथ वॉग के कवर पेज के लिए पोज दिया।
क्रिसी ने कहा, ‘‘मैंने अपने बारे में हजारों प्यारी टिप्पणियां पढ़ीं और इन सबमें एक शख्स ने बहुत ही अभद्र और दिल दुखा देने वाली बात लिखी।’’
एक शख्स ने क्रिसी के बारे में लिखा था, ‘‘आप चकी की दुल्हन की तरह दिखती हैं।’’
बता दें कि चकी ‘चाइल्ड्स प्ले’ फिल्म सीरीज का एक काल्पनिक किरदार है, जो एक सीरियल किलर है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website