Wednesday , March 4 2026 10:51 PM
Home / Sports / शुक्रवार को बचपन की दोस्त के साथ मैसी की शादी

शुक्रवार को बचपन की दोस्त के साथ मैसी की शादी


रोसेरियो (अर्जेंटीना)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मैसी अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका एंटोनेला रोकुजो से शुक्रवार को शादी करेंगे।

स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मैसी की शादी में शरीक होने के लिए कई बड़े सितारे उत्तरी अर्जेंटीना पहुंचे रहे हैं।

मीडिया के मुताबिक, पॉप स्टार शकीरा और उनके पति गेरार्ड पिक भी 260 मेहमानों की सूची में शामिल हैं। गेरार्ड, मेसी के साथ बार्सिलोना टीम में खेलते हैं। इसके अलावा लुइस सुआरेज और नेमार जैसे फुटबॉलर भी शादी समारोह में शरीक होंगे। समारोह का आयोजन मैसी के गृह नगर रोसेरियो के कसीनो में होगा।

मैसी 24 जून को 30 साल के हुए हैं। मैसी और रोकुजो 2008 से ही साथ रह रहे हैं और उनके दो बेटे हैं। मैसी का बचपन रोसेरियो में ही बीता है। वह बार्सिलोना के लिए खेलते हैं, लेकिन छुट्टियों में अक्सर यहां आते हैं।

उनके स्कूल के एक दोस्त ने कहा, “वह एक आम आदमी की तरह हैं जो अपने परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहता है। मेसी बहुत विनम्र हैं। पैसा उनके व्यक्तित्व को बदल नहीं पाया।”

दोस्त के मुताबिक, मैसी और रोकुजो बचपन में ही मिले थे। मैसी 13 साल की उम्र में स्पेन चले गए, जहां उन्होंने फुटबॉल क्लब बर्सिलोना को ज्वाइन किया, लेकिन दोनों हमेशा संपर्क में रहे। वे दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।

रोनाल्डो ने की जुडवां बेटों के जन्म की पुष्टि

पुर्तगाल के कप्तान और रीयल मैड्रिड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि की है कि वह कंफेडरेशंस कप के दौरान जुड़वा बेटों के पिता बने हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैं हमेशा की तरह अपनी राष्ट्रीय टीम की सेवा में था। इसी दौरान मेरे बेटों का जन्म हुआ। पहली बार मैं अपने बच्चों के पास आकर बहुत खुश हूं।” रोनाल्डो का पहला बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर इस महीने सात साल का हो चुका है।