
फिल्म ‘स्टार वार्स’ में ल्यूक स्काइवाकर के रूप में अपनी अंतिम अभिनय अदायगी के पहले लोकप्रिय वॉइस कलाकार मार्क हैमिल भावुक हो गए और उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री कैरी फिशर को याद किया, जो ‘स्टार वार्स’ श्रृंखला की फिल्मों में प्रिंसेस लिया के रूप में लोकप्रिय थीं।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, 66 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को ट्विटर पर फिशर के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा।
मार्क ने लिखा, ‘‘उनके बिना फिल्म में मेरे लिए अंतिम अध्याय का सामना करना भावुक कर देने वाला रहा, वह अद्भुत थीं। मुझे इस बात से सुकून मिला है कि उनकी जगह कोई नहीं लेगा और इस खबर को सुनकर दुनियाभर के जिन लोगों का उनके प्रति प्यार उमड़ेगा, उससे मुझे खुशी होगी।’’
मार्क ने ल्यूक और लिया स्काइवाकर के किरदार के रूप में अपनी और दिवंगत अभिनेत्री की तस्वीर भी साझा की।
फिशर का 27 दिसंबर, 2016 को निधन हो गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website