
ब्राजीलः विज्ञान के इतिहास में एेसा पहले कभी नही हुआ कि इंसान के लिए मछली की खाल का उपयोग किया जाए लेकिन ये बात आपको हैरान कर देगी कि इंसान को इंसान की नही बल्कि मछली की खाल लगाई जा रही हैं । दरअसल मारिया डिसिल्वा (36) नामक महिला के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें वह लगभग 90 प्रतिशत जल गई और उसकी प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी।
ये सर्जरी आम नही थी। दरअसल इस सर्जरी में इंसान की नही बल्कि मछली की खाल का प्रयोग किया गया। मरिया ब्राजील के एक रेस्टोरेंट में काम करती है। गैस सिलैंडर के कारण एक बहुत बड़ा हादसा हुआ जिसकी वजह से मरिया का शरीर जल गया। इस हादसे में मरिया का हाथ, गला, चेहरा सब कुछ जल गया जिसके बाद डॉक्टर ने सर्जरी करने के लिए उन्हें एक सलाह दी कि इंसान की नहीं बल्कि मछली की खाल लगाकर वह जल्दी ठीक हो सकती हैं। एक आम मछली की खाल महिला को लगाई गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह किसी भी तरह खुद को ठीक करवाना चाहती थी इसलिए उसने इस सर्झरी के लिए हां कर दी ।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website