
लंदन: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम इस साल टी20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामैंट में एक बार फिर मिडलसेक्स की ओर से खेलेंगे। इंग्लैंड की इस काउंटी ने आज इसकी घोषणा की।
पिछले साल की प्रतियोगिता में मैकुलम ने टीम की ओर से 6 मैच खेले थे और इस साल सात जुलाई से 3 अगस्त के बीच होने वाले टूर्नामेंट के 9 मैचों के लिए वह उपलब्ध रहेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website