Sunday , March 22 2026 6:52 AM
Home / News / ट्रंप से पहले इस शख्स से के प्यार में पड़ चुकी थीं मेलानिया, काफी समय किया डेट

ट्रंप से पहले इस शख्स से के प्यार में पड़ चुकी थीं मेलानिया, काफी समय किया डेट


वॉशिंगटन: अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प इन दिनों अपनी अफ्रीका यात्रा के कारण चर्चा में हैं। डोनाल्ड ट्रम्प की राय से कई बार इत्तेफाक न रखने वाली मेलानिया और ट्रम्प की शादी 13 साल पहले हुई थी।
इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया था लेकिन ट्रम्प के करीब आने से पहले मेलानिया किसी दूसरे शख्स को डेट कर रही थीं हालांकि यह शख्स अमरीका का नहीं बल्कि यूरोप का है।
मेलानिया और डोनाल्ड ट्रम्प एक-दूसरे के साथ 1998 से रिलेशनशिप में हैं। मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मेलानिया यूरोप से अमरीका आई थीं और 2 साल बाद ही ट्रम्प के प्यार में पड़ गईं। उस समय उनकी उम्र 28 साल थी। अमेरिका आने से पहले वह यूरोप में एक अलग ही जीवन जी रही थीं।
वह अपने गृह नगर जुब्लजाना के अलावा पेरिस और मिलान में भी रहीं, लेकिन अपना करियर बनाने के लिए अमेरिका आई और दो साल बाद ही ट्रंप के प्यार में पड़ गईं। उससे पहले यूरोप में वह एक शख्स को डेट कर चुकी थीं। इस शख्स का नाम ज्यूर जोरिक है। 2016 में एबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उसने स्वीकार किया था कि जब मेलानिया और वह स्लोवेनिया में 1991 में रह रहे थे, उसी समय दोनों ने कई महीने एक दूसरे को डेट किया था। उस शख्स ने याद करते हुए कहा, हमारी मुलाकात किसी फिल्मी मूवी की तरह ही थी। एक दिन जब वह सड़क पर जा रही थी, मैं बाइक पर था. उसे देखकर ही मैं उस पर फिदा हो गया था। मैं उनकी सुंदरता पर मिटा था।