
बार्सिलोना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने यूरोपीय लीग में सर्वाधिक गोल करने के लिए छठी बार ‘गोल्डन शू’ हासिल किया। मेस्सी ने लगातार तीसरे साल यह पुरस्कार हासिल किया।
उन्होंने इस साल 36 गोल किये जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन के कायलियान एमबापे से तीन गोल अधिक हैं। मेस्सी के बेटों थियगो और माटियो ने अपने पिता को ट्राफी सौंपी। मेस्सी ने यह ट्राफी अपने परिवार और साथी खिलाड़ियों को समर्पित की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website