
पेरिस: पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी को पछाड़कर चौथी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर का बेलोन डिओर पुरस्कार जीत लिया।
रीयाल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर के लिये साल का अंत भी शानदार रहा। उनकी टीम ने तीन सत्र में दूसरी बार चैम्पयंस लीग खिताब जीता और पुर्तगाल ने 2016 यूरो कप भी जीता। मेस्सी 5 बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं जो इस बार दूसरे स्थान पर रहे। फ्रांस के अंतोइने ग्रिएजमैन तीसरे स्थान पर रहे।
रोनाल्डो ने कहा कि मेरे लिए चौथी बार यह सम्मान पाना बड़े फख्र की बात है। लग रहा है कि पहली बार यह खिताब जीता है। सपना सच होने जैसा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि 4 बार यह सम्मान मिलेगा। मैं अपनी टीम और सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। इस पुरस्कार के लिए चयन 173 पत्रकारों ने मतदान के जरिए किया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website