
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर जब से अमेरिका आए हैं तब से उन्होंने तहलका मचाया है। मेसी ने बीते दिनों अमेरिकन क्लब इंटर मियामी के लिए साइन किया था। वह जब से यहां आए हैं उन्होंने हर मैच में गोल दागा है। वहीं अब लीग्स कप के फाइनल में भी उनका जादू बरकरार रहा।
लियोनल मेसी की कप्तानी में इंटर मियामी ने आज यानी 20 अगस्त को खेले गए लीग्स कप के फाइनल में नैशविल को पेनल्टी शूट आउट में हरा दिया। 90 मिनट तक खेल 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी कोई गोल नहीं हुआ। अंत में मैच पेनल्टी शूट आउट में गया और इंटर मियामी ने 10-9 से पेनल्टी जीत ली। इस तरह उन्होंने लीग्स कप अपने नाम कर लिया।
Home / Sports / अमेरिका में मेसी का जादू बरकरार, इंटर मियामी को चैंपियन बनाकर रचा इतिहास, रोनाल्डो आसपास भी नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website