Tuesday , April 14 2026 10:30 PM
Home / News / ब्रिटेन में मिले ढाई हजार साल पुराने स्वर्ण आभूषण

ब्रिटेन में मिले ढाई हजार साल पुराने स्वर्ण आभूषण

14
लंदन। ब्रिटेन में खजाने की खोज में जुटे दो दोस्तों के हाथ ढाई हजार साल पुराने सोने के गहने लग गए। ये स्वर्ण आभूषण प्राचीन लौह युग के हो सकते हैं।

इस युग में मनुष्य लोहे के अलावा तांबे, कांस्य और दूसरे धातुओं का उपयोग करना सीख गया था।ये आभूषण स्टेफोर्डशायर मूरलैंड्स के खेत से मिले हैं।

इनकी खोज मार्क हैम्बलेटोन ने अपने दोस्त जो कोनिया के साथ मिलकर की है। इनमें तीन हार और एक कंगन है। इन्हें करीब ढाई हजार साल पुराना माना जा रहा है।

(विशेषज्ञों का मानना है कि इनका निर्माण संभवतः जर्मनी या फ्रांस में किया गया था। बीबीसी ने ब्रिटिश म्यूजियम की जूलिया फार्ले के हवाले से कहा कि यह अनूठी खोज दुनिया के लिए महत्वूपर्ण है।

इन आभूषणों को संभवतः धनी और ताकतवर महिलाएं पहनती थीं। हैम्बलेटोन ने कहा कि हम दोनों इन्हें देखकर अवाक रह गए थे। इसके पहले हमने सिर्फ प्राचीन विक्टोरिया सिक्के ही खोजे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *