Sunday , March 22 2026 12:58 PM
Home / News / मेक्सिको: विमान क्रैश में 5 लोगों की मौत

मेक्सिको: विमान क्रैश में 5 लोगों की मौत


पश्चिमी मेक्सिको के मिकोआकन राज्य में एक छोटे विमान के क्रैश होने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। मिकोआकन राज्य अभियोजक कार्यालय ने बुधवार को बताया कि वह मादेरो कस्बे के लास जुंटास में हुई विमान दुर्घटना की जांच कर रहा है। कार्यालय ने बताया कि मरने वालों का फिलहाल यह प्रारंभिक आंकड़ा है। मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है।