Tuesday , April 14 2026 10:36 PM
Home / News / मैक्सिको सिटी के पटाखा बाजार में धमाका: 29 लोगों की मौत, 70 जख्मी

मैक्सिको सिटी के पटाखा बाजार में धमाका: 29 लोगों की मौत, 70 जख्मी

2
मेक्सिको: मेक्सिको के सबसे बड़े पटाखा बाजार में भीषण विस्फोट होने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बाजार में थे बड़े संख्या के ग्राहक
टुल्टेपेक में लगी आग से एक के बाद एक कई विस्फोट हुए और मेक्सिको सिटी में धुएं का गुबार छा गया। विस्फोट के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक थे जो वर्षांत का पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे। कई लातिन अमेरिकी देशों में क्रिसमस एवं नववर्ष के समारोहों में अक्सर पटाखों में विस्फोट की दुर्घटनाएं होती हैं। मेक्सिको स्टेट अभियोजक अलेजांद्रो गोमेज ने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें घटनास्थल से 29 शव बरामद हुए हैं।’’

संघीय पुलिस ने टि्वटर पर दी मृतकों की संख्या
संघीय पुलिस ने पहले मृतक संख्या 9 बताई थी। उसने ट्विटर पर कहा कि 70 लोग घायल हुए हैं और उन्हें आपात कक्षों में ले जाया जा रहा है। दमकल कर्मी तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में कर सके। नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख लुइस फेलिपे प्युएंते ने कहा कि उन्हें सभी पटाखों में विस्फोट रूकने का इंतजार करना पड़ा। बहुत तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि पूरा बाजार ही नष्ट हो गया है और कई घायलों की ‘‘स्थिति नाजुक’’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *