
बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से तीन बार नैशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं। हाल ही में कंगना अब अमेरीका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा और फेमस होस्ट ओपरा विनफ्रे के साथ स्टेज शेयर करने वाली हैं जिसको लेकर वह काफी खुश हैं।
दरअसल, कंगना न्यू जर्सी में आयोजित होने वाले ‘गांधी गोज़ ग्लोबल’ में हिस्सा लेंगी, जो कि 18 और 19 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा कि मिशेल और ओपरा जैसी हस्तियों के साथ स्टेज शेयर करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि मैं कभी किसी की फैन नहीं रही हूं, लेकिन ओपरा मेरी फेवरेट हैँ। कंगना ने बताया कि मैं मुंबई लौटकर उनके साथ बात करने के लिए अपनी स्पीच तैयार करुंगी।
बता दें कि कंगना ने फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की शूटिंग खत्म कर ली है। बीते कुछ हफ्तों पहले कंगना की फिल्म ‘मेंटल है क्या’ का फर्सट लुक जारी किया गया था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website