
अभिनेत्री मिंडी कलिंग ने अभिनेता बी. जे नोवाक को अपनी 16 माह की बेटी का गॉडफादर बताया है। पीपल डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, द ऑफिस के दौरान हुई अपनी और नोवाक की दोस्ती के बारे में खुलासा करते हुए 39 वर्षीय अभिनेत्री व लेखिका ने बताया कि नोवाक उनकी बेटी कैथरीन स्वाति के गॉडफादर हैं और दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
कलिंग ने गुड हाउसकीपिंग को बताया, सच तो यह है कि बी.जे एक दोस्त से अधिक अब एक परिवार की तरह हैं। वे मेरी बेटी के गॉडफादर हैं। वे सप्ताह में एक बार जरूर आते हैं। कई बार तो वे केवल उसके साथ समय बिताने के लिए आते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website