
लॉस एंजेलिस। भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कालिंग का कहना है कि उन्हें आगामी फिल्म ‘ओशंस-8’ के लिए हिंदी सीखने में मुश्किल हुई।
मिंडी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं जब ‘ओशंस-8’ का हिस्सा बनी तो मैंने सोचा नहीं था कि मुझे काफी तैयारी करनी होगी, लेकिन मैंने किसी और फिल्म से ज्यादा इस फिल्म के लिए तैयारी की।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इतनी हिंदी सीखनी थी कि मैं कुछ दृश्यों में इसे सहजता से बोल सकूं। लेकिन, यह आसान नहीं था क्योंकि मैं कोई भारतीय भाषा नहीं बोलती हूं।’’
अभिनेत्री ने बताया कि वह शुरू से अंग्रेजी भाषा में ही बात करती रही हैं। उनके माता-पिता दो अलग-अलग भारतीय भाषाएं बोलते हैं। इसलिए परिवार में सबके बीच एकमात्र समान भाषा अंग्रेजी ही है।
मिंडी फिल्म में आभूषण निर्माता अमिता के किरदार में हैं।
‘ओशंस-8’ में सैंड्रा बुलक, केट ब्लैंचेट, रिहाना, ऐनी हैथवे, मिंडी कालिंग, सारा पॉलसन, ऑकवाफिना और हेलेना बोनहैम कार्टर जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां हैं।
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की यह पिल्म भारत में 22 जून को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website